Home / राज्य / Mahakal News: बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखे क्रिकेटर सुरेश रैना, नंदी हॉल में 2 घंटे किया शिव मंत्र का जाप

Mahakal News: बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखे क्रिकेटर सुरेश रैना, नंदी हॉल में 2 घंटे किया शिव मंत्र का जाप

Spread the love

Ujjain Mahakal Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे रैना लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर शिव मंत्रों का जाप करते रहे।भस्म आरती के दौरान रैना पूरी श्रद्धा के साथ बाबा की आराधना करते नजर आए। आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया। इसके साथ ही नंदी जी की पूजा-अर्चना कर जल अर्पित किया।

नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना

सुरेश रैना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे रहे और शिव मंत्रों का जाप करते रहे।मंदिर की परंपरा के अनुसार उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया। इसके बाद नंदी जी के दर्शन कर जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

बोले- यहां की ऊर्जा का अनुभव दिव्य है

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद सुरेश रैना ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें दिव्य अनुभूति हुई। मंदिर की ऊर्जा आज अलग ही स्तर पर महसूस हुई.रैना के मुताबिक, बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी को एक उद्देश्य से जोड़ता है। उनके लिए यह दर्शन एक बेहद खास और आध्यात्मिक अनुभव रहा।

इंदौर से उज्जैन पहुंचे थे रैना

जानकारी के मुताबिक, सुरेश रैना भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहले इंदौर पहुंचे थे। इसके बाद वह उज्जैन आए और बाबा महाकाल के दर्शन किए। आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।बाबा महाकाल के दरबार में क्रिकेटर सुरेश रैना की यह आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।