Home / राजनीति / NSG का शक्ति प्रदर्शन,काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए DPR तैयार-CM डॉ मोहन

NSG का शक्ति प्रदर्शन,काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए DPR तैयार-CM डॉ मोहन

Spread the love

NSG’s show of strength: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के तहत “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” का आयोजन सोमवार को परेड ग्राउंड जहांगीराबाद भोपाल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की सीपीजी काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए मप्र सरकार ने 200 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भविष्य में सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए भोपाल के ग्राम तूमड़ा में सेंटर बनाएंगे।

कमांडो ने वीआईपी पर हमले के लिए आते ड्रोन को निष्क्रिय किया। कमांडो ने वीआईपी को विपरीत हालात में सुरक्षा देने का ड्रिल किया। रेस्क्यू चलाकर आम लोगों को आतंकियों से बचाने का प्रदर्शन किया और वे हेलीकाप्टर की मदद से इमारत में दाखिल हुए और आतंकियों से मोर्चा लिया।

NSG’s show of strength: इस दौरान NSG द्वारा आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर से स्लिथरिंग, भवन में प्रवेश की तकनीक, हाउस इंटरवेंशन, वीआईपी सुरक्षा, क्राव मागा (UAC), K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा आईईडी की पहचान, बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग जैसे प्रदर्शन होंगे।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, NSG के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। कमांडो ने आतंकियों से लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया।

Tagged: