Home / राजनीति / श्रीनगर गढ़वाल में डिप्लोमा इंजीनियरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू, 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज।

श्रीनगर गढ़वाल में डिप्लोमा इंजीनियरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू, 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज।

Spread the love

श्रीनगर : गढ़वाल में शासन और सरकार स्तर पर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने आखिरकार अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना लिया है।

मांगों के समाधान में लगातार हो रही देरी और उपेक्षा से नाराज अभियंताओं ने 23 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे कई विभागों के कार्य प्रभावित होने लगे हैं।महासंघ के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल के पहले दिन श्रीनगर परिसर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन के सामने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

राजेंद्र सिंह चौहान वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष

बैठक में बड़ी संख्या में अभियंताओं ने भाग लिया और अपनी 27 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

मयंक शैली शाखा अध्यक्ष श्रीनगर

बैठक में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।सभी ने हड़ताल को सफल बनाने और एकजुट रहकर अपनी मांगों को मनवाने का संकल्प लिया।

निरंजन रावत ,सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी

अभियंताओं ने यह भी कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। फिलहाल इस हड़ताल के चलते विभिन्न विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस दौरान सदस्य इंजीनियर निरंजन रावत, इंजीनियर रूमा भारद्वाज, जनपद सचिव पौड़ी पूजा नेगी, शाखा अध्यक्ष इंजीनियर मयंक शैलि, इंजीनियर आशीष शाह, इंजीनियर अनिल कुमार, इंजीनियर धनंजय वर्मा, अभिषेक चौधरी सहित अन्य अभियंता भी मौजूद रहे।