टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आकांक्षा पिंक बिकिनी और व्हाइट लूज पैंट में बीच पर नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
पिंक बिकिनी में शेयर की वेकेशन तस्वीरें
आकांक्षा ने अपनी तस्वीरों में बीच पर अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं। एक तस्वीर में वह समंदर किनारे नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने बैक पोज दिया है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया है।
क्ट्रेस ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि वह अब वैसी जिंदगी जी रही हैं, जैसी कभी उन्होंने अपने लिए चाही थी। उन्होंने खुद को ‘आइलैंड गर्ल’ भी बताया है। उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं आकांक्षा
आकांक्षा चमोला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी शादी टीवी एक्टर गौरव खन्ना से हुई है। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं।

हाल के दिनों में दोनों के रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स में परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों की अलग-अलग प्राथमिकताओं को रिश्ते में तनाव की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों के आधिकारिक अलगाव की पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस

आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और लाइफस्टाइल से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। इस बार उनके बीच वेकेशन की तस्वीरें चर्चा में हैं। वहीं, उनकी जिंदगी से जुड़े फैसलों को लेकर भी फैंस के बीच बातचीत जारी है।









