उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने माया कुंड स्थित एक आश्रम में भगवान श्री राम और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली व उन्नति की कामना की।
इस दौरान आश्रम के महंत और मौजूद साधु-संतों ने पुष्प वर्षा कर उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने संतों से आशीर्वाद भी लिया।
डिप्टी सीएम का यह दौरा पूरी तरह से निजी रहा। करीब दो घंटे तक आश्रम में दर्शन करने के पश्चात वह सीधे टीएचडीसी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां कुछ देर विश्राम करने के बाद वह सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
हरिद्वार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लखनऊ चले गए। उप मुख्यमंत्री के आश्रम में पहुंचने की सूचना मिलते ही कई भाजपा के नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उपमुख्यमंत्री से नेताओं ने शिष्टाचार भेंट की।
बता दे कि उपमुख्यमंत्री का यह पूरा कार्यक्रम निजी रहा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी शामिल हुए।









