ऋषिकेश संजय शर्मावन भूमि प्रकरण में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो लोग आज देहरादून आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए निकले।
बापू ग्राम रोड पर रास्ते में पुलिस ने लोगों को बैरिकेटिंग कर रोक दिया गुस्से में लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और मेंन हाईवे पर पहुंच गए।
इस दौरान पुलिस ने पहले लोगों को समझने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो वह लोगों को हिरासत में लेकर तहसील ले गई। यहां लोगों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इसके बाद लोग बैरंग लौट गए।
मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला और स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े सुधीर राय ने बताया कि बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगभग 3 महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन सरकार अभी तक वन भूमि प्रकरण में किसी भी स्थाई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
सरकार की ओर से वन भूमि प्रकरण में कोई उचित भरोसा भी नहीं दिया गया है। इसलिए लोगों ने अपनी सुनवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का निर्णय लिया।
पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही परमिशन नहीं होने का हवाला देकर रोक दिया। कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने ना देना प्रशासन की हठ धर्मिता है। यदि प्रधानमंत्री ने मामले में उचित संज्ञान नहीं दिया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।बाइट – जयेंद्र रमोला कांग्रेश नेता









