Home / राज्य / कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM की पत्नी की FIR के बाद बढ़ा विवाद

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM की पत्नी की FIR के बाद बढ़ा विवाद

Spread the love

दिल्ली: कांग्रेस नेता के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को असम पुलिस पहुंची, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद की गई है।

दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कथित तौर पर कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्तियां हैं। इन आरोपों को रिनिकी भुइयां सरमा ने पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई की और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई।

सूत्रों के मुताबिक, असम पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जांच के सिलसिले में खेड़ा के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज और जानकारी जुटाने में लगी है।राजनीतिक बयानबाज़ी तेजइस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है।मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गरमा गया है। आने वाले दिनों में इस केस में और कार्रवाई और बयानबाज़ी देखने को मिल सकती है।

Tagged: