दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर नोकिली चीज से हमला, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवालपूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील पर नोकिली चीज से हमला कर दिया गया।
घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।घायल वकील को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया।
कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन अब सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर सकते हैं।









