लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे।
उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
राहुल गांधी के कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है।
कार्यक्रम में बड़ी पूर्व सैनिकों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बाइट – सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल।










