Home / राज्य / राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक, कांग्रेस का कर रहे नुकसानः- गणेश जोशी

राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक, कांग्रेस का कर रहे नुकसानः- गणेश जोशी

Spread the love

उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी का स्वागत, बोले- फिर मसूरी से लड़ूंगा चुनाव और बड़े अंतर से जीतूंगा

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं और उनकी राजनीति का लाभ भाजपा को मिलता है, जबकि नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ता है।

मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को मजबूती मिलने के बजाय नुकसान होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का जो थोड़ा-बहुत जनाधार बचा है, उसे खत्म करने का काम भी राहुल गांधी ही कर रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच जाने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के दौरे का स्वागत करती है और उनके उत्तराखंड आने से भाजपा को ही राजनीतिक लाभ मिलेगा।

मसूरी से फिर चुनाव लड़ने का किया एलानआगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गणेश जोशी ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि वह एक बार फिर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार और अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के समर्थन के दम पर भाजपा आगामी चुनाव में भी मजबूत स्थिति में रहेगी।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे और गणेश जोशी के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

एक ओर कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रही है, वहीं भाजपा इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने का अवसर मान रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे बयान प्रदेश में राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकते हैं।

गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

Tagged: