Home / राजनीति / पुलिस की त्वरित कार्रवाई पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तारl

पुलिस की त्वरित कार्रवाई पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तारl

Spread the love

पुलिस की त्वरित कार्रवाई पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार*भादरा पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक धर्मपाल की पत्नी कविता और उसके प्रेमी कुलदीप को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 4 अप्रैल 2026 का है, जब राजकीय महाविद्यालय के बीहड़ में धर्मपाल और उसके मासूम बेटे के शव फांसी पर लटके मिले थे।

मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, कविता अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी और दोनों मिलकर धर्मपाल को जान से मारने की धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया है और अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

Tagged: