Home / राज्य / पौड़ी के परसुण्डाखाल में गहराया पेयजल संकट, एक हैंडपम्प बना सहारा

पौड़ी के परसुण्डाखाल में गहराया पेयजल संकट, एक हैंडपम्प बना सहारा

Spread the love

पौड़ी के परसुण्डाखाल में गहराया पेयजल संकट, एक हैंडपम्प बना सहारा

पौड़ी जनपद के परसुण्डाखाल बाजार क्षेत्र में बीते कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

भीषण गर्मी के बीच क्षेत्रीय ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का एकमात्र सहारा फिलहाल बाजार क्षेत्र में लगा एक हैंडपम्प ही बना हुआ है, जहां सुबह से देर शाम तक ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा “हर घर जल-हर घर नल” योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर पाइप लाइनें बिछाई गईं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। परसुण्डाखाल क्षेत्र में भी पाइप लाइनों में पानी नहीं आने से आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। पानी की समस्या के चलते लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।

वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ और हालात देखकर टी एस रावत जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता (एक्शन) ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो वे मंडल मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Tagged: