Home / राज्य / तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के समीप नाव घाट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के समीप नाव घाट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

Spread the love

तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के समीप नाव घाट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया देहरादून का एक 17 वर्षीय किशोर अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया।

घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले किशोर की पहचान आयुष थापा के रूप में हुई है, जो देहरादून का रहने वाला है और कक्षा 11 का छात्र है। रविवार की सुबह करीब 7:45 बजे आयुष अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ ऋषिकेश पहुंचा था। त्रिवेणी घाट के पास नाव घाट पर सभी दोस्त गंगा में नहा रहे थे, तभी उसका चश्मा गंगा में बहने लगा आयुष उसको लेने के लिए गंगा में कूदा ओर अचानक गंगा में समा गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ कर गंगा में डूब गया। बताया जा रहा है कि आयुष और उसके दोस्त यहां किसी बात की खुशी मनाने और घूमने आए थे।

लेकिन पल भर में ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। हादसे के बाद से आयुष के साथ आए दोस्त बेहद डरे और सहमे हुए हैं। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। स्थानीय गोताखोरों, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो देहरादून से ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने एक बार फिर घाटों पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे गंगा के तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें आज कल गंगा में सुबह से ही नहाने वाले की ज्यादा ही भीड़ रहती है चार धाम यात्रा के आने वाले श्रद्धालु ओर वीकेंड पर घूमने आने वाले जो गर्मी से परेशान है वो घंटों गंगा में बैठे रहते है जिससे उनको ठंडक मिलती है पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करती रहती है कि गंगा में किनारे पर ही नहाए आगे गहरे जल में न जाए पर लोग अनसुनी करते है ओर हादसे का शिकार हो जाते है –

Tagged: