Home / राजनीति / पौड़ी को मिले नए डांस सितारे, घन्ना भाई फाउंडेशन ने प्रतिभाओं को दिया मंचपौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में रविशा कंडारी ने पहला, प्राची बिष्ट ने दूसरा तथा गढ़ मादन ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया।

पौड़ी को मिले नए डांस सितारे, घन्ना भाई फाउंडेशन ने प्रतिभाओं को दिया मंचपौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में रविशा कंडारी ने पहला, प्राची बिष्ट ने दूसरा तथा गढ़ मादन ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया।

Spread the love

पौड़ी आइडल डांस कॉम्पिटिशन” युवा प्रतिभाओं के लिए यादगार मंच साबित हुआ।

घन्ना भाई फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

प्रशांत ने अपने स्वर्गीय पिता घन्ना भाई की स्मृति को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान किया।

प्रतियोगिता में रवीशा कंडारी ने प्रथम, प्राची बिष्ट ने द्वितीय तथा गढ़ मादन ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ कलाकार गोरे शंकर थपलियाल और जगमोहन नेगी (नकम भाई) को “घन्ना भाई सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में थिएटर एवं फिल्म निर्देशक अरुण फारसी और बॉलीवुड कोरियोग्राफर सतीश आर्य शामिल रहे।

आयोजन ने न केवल नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाई, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिता में कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रविशा कंडारी ने पहला, प्राची बिष्ट ने दूसरा तथा गढ़ मादन ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्णायक की भूमिका थिएटर व फिल्म डायरेक्टर अरुण फारसी, बॉलीवुड कोरियोग्राफर सतीश आर्य ने निभाई।

Tagged: