Home / राज्य / मसूरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर लिया फीडबैक

मसूरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर लिया फीडबैक

Spread the love

मसूरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम मसूरी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के रुझान को लेकर फीडबैक लिया।

इस दौरेबको लेकर मीडिया को दूर रखा गया है।कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख किया।

नितिन नवीन ने संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्ष 2027 में पुनः मसूरी आने का आग्रह भी किया।

Tagged: