Nitish Kumar resignation: बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग होगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
अब सवाल ये है कि बिहार का नया CM कौन होगा? इसके लिए सम्राट चौधरी का नाम तय हो गया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ सम्राट चौधरी और BJP के कई सीनियर लीडर्स भी थे।
नीतीश कैबिनेट ने आज आखिरी बैठक की। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने काम किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इससे पहले नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं CM हाउस में हलचल रही। JDU के सीनियर लीडर्स नीतीश से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी उनसे मुलाकात की।
जैसे ही सम्राट चौधरी बीजेपी ऑफिस पहुंचे हैं। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। BJP कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें BJP के सभी विधायक समेत MP मौजूद रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान सभी विधायक और सांसदों से उनकी राय और प्रतिक्रिया के बारें में जाना।









