Home / राजनीति / बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

Spread the love

पूरे देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम बेहद उत्साह के साथ देखी जा रही है। इस मौके पर राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय मुख्य योग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस साल योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

CM सम्राट चौधरी के साथ इस सामूहिक योग शिविर में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई VVIP नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों की संख्या में आम लोगों और खेल प्रेमियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कंकड़बाग खेल परिसर के विशाल मैदान में आयोजित इस भव्य शिविर में CM सम्राट चौधरी और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार योग के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। दोनों नेताओं ने आम लोगों के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और सूर्य नमस्कार जैसे कई महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास किया।

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को पूरी तरह संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाएं, बल्कि इसे अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध बिहार का निर्माण किया जा सके।

Tagged: