Home / राज्य / मसूरी में कांग्रेस सम्मेलन में हरक सिंह रावत के तीखे बोल, भाजपा ओर सनातनीओं पर हमलावर, 2027 चुनाव को लेकर भी जताई आशंका।

मसूरी में कांग्रेस सम्मेलन में हरक सिंह रावत के तीखे बोल, भाजपा ओर सनातनीओं पर हमलावर, 2027 चुनाव को लेकर भी जताई आशंका।

Spread the love

मसूरी में कांग्रेस सम्मेलन में हरक सिंह रावत के तीखे बोल, भाजपा ओर सनातनीओं पर हमलावर, 2027 चुनाव को लेकर भी जताई आशंका

पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपने तीखे और विवादित बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया।

मंच से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर सीधा हमला बोला, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी नकारात्मक घटनाएं हो रही हैं, उसके लिए उन्होंने भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया।

उनके बयान ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार प्रतिक्रिया पैदा की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होने कहा कि अपराध करने वाले जयादतर सनातनी है जो भाजपा से जुडे हुए है।

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया, जो सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है। उन्होने कहा कि अकिंता भंडारी की हत्या का आरोपी भी सनातनी ही था।हरक सिंह रावत ने प्रदेश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में है इन मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका होने की आशंका है। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। रावत ने कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था, वह सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह मसूरी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इसे स्थानीय राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।बाइट डा. हरक सिंह रावत पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता उत्तराखंड

Tagged: