राजधानी दिल्ली में चाकूबाज़ी: मामूली कहासुनी में 19 वर्षीय युवक की हत्या दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शामिलमार बाग थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती रात मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवक निक्कू पर करीब आधा दर्जन आरोपियों ने धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।









