Home / राज्य / दिल्ली / अतुल सचदेवा -दिल्ली राज्य बनने की 75 वीं वर्षगांठ का आयोजन, पुस्तक ‘ज़ख़्मों से जूझती दिल्ली, उम्मीदें ज़िन्दा हैं’ का विमोचन

अतुल सचदेवा -दिल्ली राज्य बनने की 75 वीं वर्षगांठ का आयोजन, पुस्तक ‘ज़ख़्मों से जूझती दिल्ली, उम्मीदें ज़िन्दा हैं’ का विमोचन

अतुल सचदेवा -दिल्ली राज्य बनने की 75 वीं वर्षगांठ का आयोजन, पुस्तक ‘ज़ख़्मों से जूझती दिल्ली,
Spread the love

17 मार्च 2026 दिल्ली


17 मार्च को दिल्ली के राज्य बनने, पहली विधानसभा गठित होने की 75 वीं वर्षगांठ पर शहरी मामलों के जानकार एवं एकीकृत दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगांई की पुस्तक ‘ज़ख़्मों से जूझती दिल्ली उम्मीदें ज़िन्दा हैं’ को दिल्ली को समर्पित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम में दूरदर्शन व अख़बार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी, संसद टीवी के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा, दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण श्रीवास्तव, प्यारा उत्तराखण्ड के संपादक देव सिंह रावत, संवाद सिंधी के संपादक श्रीकान्त भाटिया, पूर्व महापौर मीरा अग्रवाल, दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण व बाल विकास की अध्यक्ष रही मालती वर्मा, दिल्ली नगर निगम की सिटी जोन की अध्यक्ष रही रेणुका गुप्ता सहित कई पार्षद, सामाजिक संगठनों व आरडब्लयू के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पार्षद उपस्थित रहे, संचालन सहकार भारती के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने की।
शहरी मामलों के जानकार व लेखक जगदीश ममगांई ने कहा, राजधानी होने के साथ दिल्ली स्वयं में भी एक प्रदेश है। यहां का प्रशासन त्रिश्रेणी यानी केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व स्थानीय निकाय दिल्ली का प्रशासनिक प्रबंधक देखते हैं। प्रशासनिक रुप से दिल्ली की स्थिति बहुत जटिल है, यह राज्य है और केन्द्र शासित भी है। राज्य सरकार चर्चा मंच है

Tagged: