India Census 2026: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के लिए 33 सवालों वाली सवालों की लिस्ट जारी की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी। इसमें इंटरनेट, LPG, पानी और स्वच्छता जैसी सुविधाओं के साथ बदलते सामाजिक ढांचे को समझने पर खास जोर दिया गया है।
1 अप्रैल से जनगणनालिव-इन कपल्स शादीशुदा यहां तक की लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है। पहले फेज के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है, जहां लोग खुद अपनी डिटेल भर सकेंगे। उनकी मदद के लिए इस पोर्टल पर FAQ भी दिए गए हैं।बुनियादी सुविधाओं की जानकारीयह चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ होता है।
इसका मकसद देश में घरों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी इकठ्ठी करना है, ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके। दूसरे चरण में आबादी से जुड़ी जानकारी ली जाएगी।पूछे जाने वाले सवालों की लिस्टपूछे जाने वाले सवालों की लिस्टनए सवाल शामिलइस प्रश्नावली को 2011 की जनगणना के बाद भारतीय समाज में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
इसमें घर के प्रकार, स्थान और संरचना से जुड़े सवालों के साथ-साथ डिजिटल युग को देखते हुए पर भी नया सवाल शामिल किया गया है। इसके अलावा LPG, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच को लेकर भी जानकारी ली जाएगी।









