Home / राजनीति / 12 साल की नाबालिग से 5 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, video भी बनाया l

12 साल की नाबालिग से 5 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, video भी बनाया l

Spread the love

ujjain crime news: उज्जैन में 1 नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें की स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान 12 साल की लड़की को अपने घर ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

और हद तो तब हुई जब इस घटना का वीडियों भी बनाया गया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है।यह पूरा मामला झारड़ा थाना क्षेत्र का है।

ujjain crime news: पूरा मामला क्या है ?28 मार्च 2026 को पीड़िता अपनी मां के साथ झारड़ा थाने पहुंची और अपने साथ गलत कृत्य होने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान उसके ही परिचित कुछ युवक उसे जबरन एक घर में ले गए, जहां उसे कमरे में बंद कर दिया गया। यहां उसके साथ बारी-बारी से गलत कृत्य किया गया। विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह उज्जैन भेजा गया है, जबकि तीन वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश कर महिदपुर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी जेंडेन लिंगजार्प ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच में कुल पांच आरोपी सामने आए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

Tagged: