Home / राजनीति / 19 राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

19 राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

Spread the love

Rajya Sabha MPs Oath: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नवनिर्वाचित और पुनः निर्वाचित कुल 19 सदस्यों ने शपथ ली।

सभापति ने दिलाई शपथ

NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता रामदास अठावले, AIADMK के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई व DMK के तिरुची शिवा जैसे वरिष्ठ नेता शपथ लेने वालों में शामिल रहे। ये सभी नेता फिर से राज्य सभा के सदस्य बन गए हैं। यह आयोजन राज्यसभा में ही आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए पहुंचे। शपथ लेने वालों में 5 महाराष्ट्र, 3 ओडिशा, 6 तमिलनाडु और 5 पश्चिम बंगाल के मैंबर है। दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को चुनाव हुए। 18 सांसदों का अभी शपथ लेना बाकी है। बिहार के CM नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।

शपथ लेने वाले सभी 19 सदस्यों में

रामदास आठवलेमाया चिंतामन इवनातेशरदचंद्र पवाररामराव सखाराम वडकुटेज्योति नागनाथ वाघमारेक्रिस्टोफर मणिकमअंबुमणि रामदोसकोंस्टांडिन रवींद्रनएल. के. सुधीश, एम. थंबीदुरईतिरुची शिवाबाबुल सुप्रियो बरालमेनका गुरुस्वामीराजीव कुमाररुक्मिणी मलिकबिस्वजीत सिन्हासंतृप्त मिश्रादिलीप कुमार रे मनमोहन सामल

Tagged: