Home / राजनीति / दिल्ली दौरे पर बिहार के CM सम्राट चौधरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे पर बिहार के CM सम्राट चौधरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में बिहार की विकास योजनाओं, केंद्र सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और राज्य के हितों से संबंधित विषयों पर बातचीत हो सकती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की विकास योजनाओं को लेकर केंद्र के साथ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3 नवंबर की बैठक की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा उनकी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात भी प्रस्तावित है। हालांकि, इस मुलाकात का समय अभी तय नहीं हुआ है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री की मौजूदगी भी रहेगी। दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकातों और बैठकों पर भी नजर रहेगी।

Tagged: