सचिव ने संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम, संस्कृत निदेशालय एवं परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना की जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के माध्यम से भी जनता को प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को भी भाषा के कॉलम के अंतर्गत अंकित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है.

इसके साथ-साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत सरकार के तीनों शासनादेशों. सरकार जनता के द्वार, अनुशासित प्रदेश एवं भयमुक्त समाज का मंडल आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के माध्यम से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा सरकार की समस्त योजनाओं का एक जगह संकलन कर मेरी योजना पुस्तक का पंचायत स्तर तक वितरण, प्रत्येक वेबसाइट पर PDF प्रतिलिपियां एवं भारत सरकार के myScheme पोर्टल पर भी योजनाओं की जानकारी को उपलब्ध कराया गया है.सचिव द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को आगामी 4-5 दिसंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाले ज्योतिष महाकुंभ का निमंत्रण भी सौंपा गया. माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में वेद एवं ज्योतिष अध्ययन केंद्र खोलने हेतु संस्कृत शिक्षा सचिव को नोडल के बतौर कार्ययोजना बनाने के निर्देश देने के साथ-साथ भयमुक्त समाज के अंतर्गत नशा मुक्त उत्तराखंड को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिये.









