Home / राज्य / भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा ओडिशा में “सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा” का आज तीसरा दिन।

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा ओडिशा में “सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा” का आज तीसरा दिन।

Spread the love

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा ओडिशा में “सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा” का आज तीसरा दिन। भारतीय युवा कांग्रेस ओडिशा में सिजिमाली के आदिवासियों की जमीनें के हक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में ‘सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा’ कर रही है।

इस यात्रा कि शुरुवात 22 मई 2026 को हुई थी और आज इसका तीसरा दिन है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा है कि ओडिशा के सिजिमाली में हमारे आदिवासी भाई-बहन अपनी जल, जंगल, ज़मीन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मोदी सरकार आदिवासियों की ये ज़मीन अपने पूंजीपति मित्रों को देने की फ़िराक़ में है, जो हम कतई होने नहीं देंगे।

हम आदिवासियों का अधिकार छिनने नहीं देंगे, उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि सिजिमाली सिर्फ एक पहाड़ नहीं, आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अस्तित्व है। जिस संविधान ने देश के आदिवासियों को जल-जंगल और जमीन का अधिकार दिया, उसे भाजपा के लोग अपने मित्रों के लिए छीन रहे है।

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी की सोच के साथ, “सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा” गांव-गांव पहुंच रही है। युवा कांग्रेस की “सिजिमाली आदिवासी संघर्ष यात्रा” किसी राजनीति की नहीं, जल-जंगल-ज़मीन और आदिवासी अस्तित्व बचाने की लड़ाई है, उन्होंने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि सिजिमाली में बॉक्साइट खनन बंद हो, आदिवासी क्षेत्रों में कॉर्पोरेट भूमि अधिग्रहण रद्द हो, वन एवं भूमि अधिकार कानूनों का सम्मान हो, परियोजना में ग्राम सभा की सहमति सुनिश्चित हो, आदिवासियों पर पुलिस अत्याचार बंद हो, और ग्रामीणों का जबरन विस्थापन बंद हो।

आज यात्रा में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा भी शामिल हुए, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “ये देश हम सबका है, सिर्फ भाजपा नेताओं और उनके उद्योगपति मित्रों का नहीं।” यह लड़ाई सिर्फ सिजिमाली की नहीं, आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व और पहचान की लड़ाई है।

Tagged: