झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां आईटीसी मौर्या होटल में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
सोनिया गांधी की पुस्तक का हुआ विमोचन
सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन, उनके अनुभवों और भारत में उनके सफर से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है।
INDIA गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद
पुस्तक विमोचन समारोह में INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सहभागिता भी चर्चा में रही। दिल्ली में आयोजित इस समारोह में राजनीतिक नेताओं के साथ सोनिया गांधी के जीवन और उनके अनुभवों पर भी चर्चा हुई।
पुस्तक के शीर्षक में छिपा है अपनापन का भाव
‘Belonging: A Journey of Love’ शीर्षक का भाव अपनेपन और स्वीकार्यता से जुड़ा है। सोनिया गांधी के जीवन में इटली से भारत आने और एक नए सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में अपनी जगह बनाने का अनुभव महत्वपूर्ण रहा है। पुस्तक के विमोचन समारोह में उनके जीवन से जुड़े अनुभवों को लेकर भी चर्चा हुई।









