Home / राज्य / स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी सक्रियता

स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी सक्रियता

Spread the love

नोडल अधिकारी स्वच्छता कन्ट्रोल रूम चन्द्रकान्त मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिला स्वच्छता कंट्रोल रूम को शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

इसमें मिली शिकायतों के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नोडल स्वच्छता अभियान ने बताया कि रविवार को जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनके संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

इसमें प्राथमिकता के आधार पर कंट्रोल रूम के शिकायत और सुझ़ाव के लिए जारी नंबर 8273371714 पर फोटो और वीडियों अपलोड करने के साथ ही कोई भी अपने क्षेत्र की गंदगी की शिकायत कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत जिले में कमेटी का गठन किया है।

इस आधार पर सभी को इसका अनुपालन करना होगा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र से मिलने वाली समस्याओं को तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा रहा है।

Tagged: