Home / राज्य / उत्तराखंड / Pushkar Singh Dhami के आवास पर शहद निष्कासन: 60 किलो हनी एक्सट्रैक्शन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

Pushkar Singh Dhami के आवास पर शहद निष्कासन: 60 किलो हनी एक्सट्रैक्शन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

Pushkar Singh Dhami मधुमक्खी पालन
Spread the love

Pushkar Singh Dhami ने ‘3-बी गार्डन’ योजना की शुरुआत की, जैविक शहद उत्पादन और स्वरोजगार पर जोर

देहरादून |

Pushkar Singh Dhami के सरकारी आवास परिसर में मंगलवार को मधुमक्खी पालन से जुड़े शहद निष्कासन (हनी एक्सट्रैक्शन) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पहले चरण में करीब 60 किलोग्राम शहद निकाला गया, जिसे राज्य में जैविक शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में “3-बी गार्डन” विकसित करने को कहा। इस पहल के तहत

  • बी-फ्रेंडली गार्डन (मधुमक्खियों के अनुकूल)
  • बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन (तितलियों के अनुकूल)
  • बर्ड-फ्रेंडली गार्डन (पक्षियों के अनुकूल)
    को विकसित किया जाएगा, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Uttarakhand में मधुमक्खी पालन (मौन पालन) National Beekeeping & Honey Mission (NBHM) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है।

उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को इस दिशा में प्रेरित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए स्वरोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी।

इस दौरान उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित तथा देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के अध्यक्ष अजय कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पर्यावरण और जैव विविधता से संबंधित लेख

Tagged: