आम जनता की रसोई पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस LPG के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है।
तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की वृद्धि की गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब ऋषिकेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 932 रुपए से बढ़कर 961 रुपए पर पहुंच गई है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
बता दे कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर अब सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
पिछले तीन महीनों के भीतर घरेलू रसोई गैस के दामों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ रहे दामों से गृहणियों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। सिलेंडर के दाम 961 रुपए पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ऋषिकेश की गृहणियों ने बताया कि पहले से ही राशन, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान महंगे हैं। अब रसोई गैस के दाम फिर से बढ़ने से घर चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
सरकार को कम से कम घरेलू गैस पर आम जनता को राहत देनी चाहिए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राकेश मियां, विनय सारस्वत, दीपक जाटव, हिमांशु जाटव, रवि जैन आदि नेताओं ने इस बढ़े हुए गैस के दामों को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति है।
बाइट – ललित मोहन मिश्र अध्यक्ष व्यापार मंडल ऋषिकेष
बाइट – गृहणी










