ओजली में 7 दिवसीय समर कैंप ने बच्चों में जगाई रचनात्मकता की नई एंकर पौड़ी जिले क्षेत्र के ओजली एवं आसपास के गाँवों में “काश्वियाल एग्रो” और “वालंटियर यात्रा” के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी।
प्रातः 8:30 से 11:30 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 50–55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कैंप का संचालन पिंजौर की सुश्री श्वेता राणा और चंडीगढ़ की पूर्व प्रधानाचार्य सुश्री अरविंदर वालिया द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों को कला, रचनात्मकता, आत्मविश्वास निर्माण, समूह खेल, लोक नृत्य और नेतृत्व क्षमता जैसी गतिविधियों से जोड़ा।
पूरे सप्ताह बच्चों में सीखने की ललक, सहयोग की भावना और आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि देखने को मिली।
यह समर कैंप बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव भी साबित हुआ।
बाइटः 1वंदना नौटियाल, काश्वियाल एग्रोबाइट:
2श्वेता राणा, पंजाब से कार्यक्रम में पहुंचीं वॉलिंटियर
बाइट: 3अरविंदर वालिया, पूर्व प्रधानाचार्य बाइट: अंबिका, प्रतिभागी बाइट: चांदनी रावत, प्रतिभागी बाइट: अन्य प्रतिभागी बच्चे










