टिहरी गढ़वाल के केतन हत्याकांड में परिजनों की मांग खून के बदले खून, एंकर टिहरी गढ़वाल के केतन लाल हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 लोगों को हो चुकी जेलटिहरी के लंबगांव थाना क्षेत्र में दलित युवक केतन लाल हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, आज दो आरोपी चढ़े हत्थेटिहरी: लंबगांव थाना क्षेत्र खोलगढ गांव में दलित युवक केतन लाल हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.
मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि, इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस तरह से अभी तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.बता दें कि बीती 8 जून को टिहरी के लंबगांव के देवल गांव निवासी धनपाल लाल ने थाना लंबगांव में एक लिखित तहरीर दी थी.
तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे केतन लाल और दिवाकर डिमरी के साथ यशवीर सिंह पंवार पुत्र विद्याधर पंवार समेत उसके परिवार के सदस्यों ने मारपीट की. उन्हें घर में बंधक बनाकर रखा गया.
शिकायत के मुताबिक, मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आने से केतन लाल की स्थिति बिगड़ गई, जिसे उन्होंने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां उपचार के दौरान केतन लाल की मौत हो गई. जबकि, केतन के साथ गए दिवाकर डिमरी के साथ ही मारपीट कर उसके हाथ फ्रैक्चर कर दिए.
उसका अभी जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार चल रहा है.वहीं, तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे ने अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की बारीकी से जांच कर आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जबकि, विवेचना पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेड़ा को सौंपी गई.”मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपी यशवीर और विद्या सिंह पंवार को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है.
इसी कड़ी में तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्य जुटाकर लोगों के बयान के आधार पर आज यानी 11 जून को 2 अन्य आरोपी सचिन सिंह पंवार और सुमित प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है.”- श्वेता चौबे, एसएसपी, टिहरीक्यों हुई थी केतन लाल की हत्या? यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि केतन लाल को नाबालिग लड़की ने मिलने के लिए धोखे से बुलाया था. केतन के पास गाड़ी नहीं थी, तो उसने अपने दोस्त दिवाकर डिमरी को लड़की के गांव छोड़ने को कहा.
जिस पर दोनों बाइक पर सवार होकर लड़की के गांव पहुंचे.बताया जा रहा है कि जैसे दोनों लड़की के गांव पहुंचे, तो वहां उसके परिजनों समेत अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और सीधा कमरे के अंदर ले गए. जहां उनके साथ जमकर मार पिटाई शुरू कर दी.
आरोप है कि केतन को अधमरा होने तक पीटा गया. जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान केतन लाल की मौत हो गई.










