Yogi in Bengal: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया जिले के जॉयपुर में रैली की। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बंगाल में CM योगी को लेकर एक अलग ही उत्साह दिख रहा है। मंच से सीएम सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं और अपनी हर रैली में कह रहे है कि इस बार पश्चिम बंगाल में TMC का खेल खत्म हो जाएगा।
CM ने अपने भाषण में कहा कि लोगों को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीजेपी की सरकार बनने पर टीएमसी से जुड़े गुंडे जेल में होंगे। ऐसे में अगर बंगाल में सत्ता बदलती है, तो उसमें बहुत हद तक योगदान सीएम योगी की रैलियों का होगा।
पश्चिम बंगाल में योगी ने कहा- जब भारत आजाद हुआ तो तब पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था। उसके बाद पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा, अब 15 साल से TMC कंगाल कर रही है। सीएम ने कहा- बुआ-भतीजा मिलकर बंगाल के अस्तित्व को खत्म करना चाहते हैं। कोलकाता का मेयर कहता है यहां उर्दू चलेगी। मैं कहता हूं कोई माई का लाल बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। प. बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां काली बाड़ी से है।
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की जोरासांको और चकदहा विधानसभा सीट पर चुनावी रैली की। BJP प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए सीएम योगी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में एक बच्चा एक पोस्टर लेकर पहुंचा था जिस पर लिखा था- ‘योगी जी बुल्डोजर लाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।’








