मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तीसरी बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक शख्स भगवा कपड़े पहनकर उनसे मिलने पहुंचा। CM सम्राट के नजदीक पंहुचते ही शख्स ने जय श्री राम के नारे लगाए। वहां मौजूद लोग भी नारे लगाने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुस्कुराते रहे।
एक युवक ने CM और उनकी पत्नी की तस्वीर भेंट की। एक शख्स सम्राट की फोटो लेकर जनता दरबार में पहुंचा। CM बनने के दूसरे दिन से ही सम्राट ने जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया था। इसमें वो लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दे रहे हैं।
जनता दरबार के बाद CM सम्राट अधिकारियों के साथ कई विभागों की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। जिसमें विभागों के कामकाज की प्रगति, लंबित योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर बात होगी। जनता दरबार से पहले मुख्यमंत्री ने पटना में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वे साफा पहने और हाथ में तलवार लिए नजर आए। वीर कुंवर सिंह पार्क में विजयोत्सव मनाया मनाया गया। इसमें राज्यपाल भी मौजूद रहे।









